श्री पितरेश्र्वर धाम, एक ऐसा स्थान जहां पहुंचते ही आपको एक आत्मीय शांति का अनुभव होता है। रामभक्त महाबली हनुमान की विशालकाय प्रतिमा अपने आप में अनूठी है। जहां भारतवर्ष में हर जगह उनके अलग-अलग रूप देखने को मिलते हैं और उनकी गदा सदैव उनके हाथ में होती है, वहीं पितरेश्र्वर धाम ही एकमात्र ऐसा स्थान है जहां वे ध्यान की मुद्रा में विराजमान हैं और उनकी गदा उनके पास में रखी हुई है। यह बहुत ही अलौकिक और आध्यात्मिक स्थान है, जहां जाने पर आपको एक अलग ही अनुभव होता है...
Very beautiful